Breaking News

International Yoga Day: इस साल डिजिटली मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, यहां जानें क्या है थीम

Yoga Day 2020: वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की जनता को इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा है और अपना वीडियो शेयर करने के लिए कहा है.

International Yoga Day 2020: Amid Covid-19 pandemic, Yoga Day to ...

इस साल छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है. हालांकि, कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते इस साल योग दिवस (Yoga Day) का फोकस घर पर रहकर परिवार के साथ योग (Yoga At Home With Family) करने पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने योग दिवस को लेकर एक ईवेंट लॉन्च किया है. इसका नाम ''माई लाइफ माई योगा'' (My Life My Yoga) है. दरअसल, प्रधानमंत्री द्वारा पिछले महीने आयोजित हुए मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में इसके बारे में बताया गया था. 

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की थीम ''घर पर योगा और परिवार के साथ योगा'' करना है. कोरोनावायरस महामारी के चलते लोगों से घर पर ही योग दिवस मनाने की अपील की जा रही है. इस वजह से माई लाइफ माई योगा कार्यक्रम को शुरू किया गया है. ताकि लोगों को अपने परिवार के साथ योग करने के लिए प्रेरित किया जा सके. 
वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की जनता को इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा है और अपना वीडियो शेयर करने के लिए कहा है. माई लाइफ, माय योगा प्रतियोगिता आयुष मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का संयुक्त प्रयास है.
Learn and practice yoga to discover a journey to inner self.

Stay home and practice yoga with your family and participate in video blogging contest.

Send in your entries now!@theshilpashetty
92 people are talking about this
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, इस कार्यक्रम के पीछे का उद्देश्य इंसानों के जीवन पर योग का परिवर्तनकारी प्रभाव डालना है और यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित गतिविधियों में से एक है. यह प्रतियोगिता आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव है. तो चलिए आपको दिखाते हैं कि लोग किस तरह से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ''चलिए योग करते हैं और खुशियां फैलाते हैं.''
So happy to release this message on behalf of the @moayush
With their message of "Yoga from Home, Yoga with Family", lets practice yoga and spread happiness this .@PMOIndia
219 people are talking about this
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने खुद योग को लेकर विश्वभर में जागरूकता फैलाने का फैसला किया था. पीएम मोदी के प्रयासों के बाद ही अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गई थी.
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();