इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी गिरफ्तार, भारत ने PAK से कहा- उन्हें कार समेत तत्काल दूतावास भेजें
इस्लामाबाद में भारतीय कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर पाकिस्तानी अधिकारियों की है। पाकिस्तान को दोनों भारतीय अधिकारियों को आधिकारिक कार के साथ तत्काल इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग पहुंचाने को कहा गया है।

पाकिस्तान स्थित इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों की कथित गिरफ्तारी पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ा वक्तव्य जारी किया है। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों की कथित गिरफ्तारी पर पाकिस्तान के मिशन प्रभारी को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया है। भारत ने पाकिस्तान को इस्लामाबाद में गिरफ्तार किए गए भारतीय अधिकारियों से पूछताछ या परेशान नहीं करने को कहा है। भाषा ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी।
इस्लामाबाद में भारतीय कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर पाकिस्तानी अधिकारियों की है। पाकिस्तान को दोनों भारतीय अधिकारियों को आधिकारिक कार के साथ तत्काल इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग पहुंचाने को कहा गया है।
कोरोना से जूझ रही दिल्ली में कैसे सामान्य होंगे हालात, ये है अमित शाह का प्लान
204 people are talking about this
Delhi: Syed Hyder Shah, Pakistan's Charge d'affaires to India leaves from Ministry of External Affairs. He was summoned by MEA after two Indian officials working with Indian High Commission in Islamabad (Pakistan) went missing. twitter.com/ANI/status/127…
39 people are talking about this
