अब घर बैठे खरीदें Hyundai की कार, HDFC बैंक से हुआ करार, लोन के लिए बैंक जाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Hyundai Motors - फोटो : For Representation Only
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने एचडीएफसी बैंक के साथ करार किया
इस समझौते के तहत ग्राहक घर बैठे कंपनी की कार खरीद सकते हैं और उन्हें कार लोन के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India Limited (HMIL), ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को नई कार खरीदने में मदद के लिए HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक) के साथ करार किया है। इस समझौते के तहत ग्राहक घर बैठे कंपनी की कार खरीद सकते हैं और उन्हें कार लोन के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।Hyundai Motors - फोटो : For Representation Only
ह्यूंदै ने कहा, उसने अपने ऑनलाइन ऑटोमोटिव रिटेल प्लेटफॉर्म Click to Buy (क्लिक टू बाय) के जरिए कार खरीदने वाले ग्राहकों को कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने के लिए एचडीएफसी बैंक से एक करार किया है।
HMIL के कार्यकारी निदेशक, कॉरपोरेट प्लानिंग डब्ल्यू एस ओह ने कहा, एचडीएफसी बैंक के साथ हमारी साझेदारी नए ग्राहक के लिए एक नई शुरुआत है जो किसी भी वर्चुअल लोकेशन से सबसे आकर्षक फाइनेंस डील उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, 'क्लिक टू बाय' प्लेटफॉर्म करने के लॉन्च के बाद से, हमें इस प्लेटफॉर्म पर 9 लाख से अधिक विजिटर्स मिले हैं और दो महीनों में 17,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज हुए हैं।
इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के कंट्री हेड फॉर रिटेल लेंडिंग अरविंद कपिल ने कहा, ह्यूंदै के साथ करार लेंडर्स के विश्वास के अनुरूप है कि वर्तमान माहौल में एक डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की जरूरत है जो ग्राहकों को अनुभव को बेहतर कर सके। उन्होंने कहा कि यह इकोसिस्टम जो ओईएम (ओरिजिनल इकोसिस्टम मैन्युफैक्चर्रस), डीलरशिप और फाइनेंसर्स को एक साथ लाता है और खरीदारों को घर बैठे एक नई कार खरीदने में सक्षम बनाता है।
चीन को आर्थिक मोर्चे से चोट पहुंचाने की तैयारी में भारत, सरकार ने मांगी चीनी सामानों की जानकारी
ह्यूंदै ने हाल ही में क्लिक टू बाय लॉन्च डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। इसके जरिए ग्राहक घर बैठे एक कॉन्टैक्टलेस, सुरक्षित, सुविधाजनक तरीके से अपनी मनपसंद कार खरीद सकते हैं। इस जरिए ग्राहक बिना किसी परेशानी के कारों को पसंद करने के साथ ही कई फाइनेंसिंग विकल्पों का लाभ उठाते हुए एक नई कार की खरीदारी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki कई अन्य बैंकों के साथ इस तरह के समझौते कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने Karur Vysya Bank (करूर वैश्य बैंक), IndusInd बैंक, ICICI बैंक, HDFC बैंक, चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस से करार कर चुकी है। इस साझेदारी के तहत मारुति के ग्राहकों को आसान और फ्लेक्सेबल फाइनेंसिंग स्कीम के कई विकल्प मिलेंगे।