Breaking News

एक रिपोर्ट का दावा, iPhone SE (2020) जल्द होगा 'मेड इन इंडिया'

iPhone SE (2020) यूनिट्स जो वर्तमान में भारत में उपलब्ध हैं, वे चीन में निर्मित हैं। हालांकि, सरकार ने हाल ही में देश में मोबाइल फोन की घरेलू असेंबलिंग और मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए अपनी प्रोडक्शन-लिंक्ड इसेंटिव (PLI) योजना शुरू की है।

Apple iPhone SE 2020 - Price, Review (19 June 2020) | BGR India

Apple अपने लेटेस्ट iPhone SE (2020) का निर्माण भारत में शुरू करने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि देश में नए आईफोन मॉडल के आयात के लिए आवश्यक 20 प्रतिशत टैक्स से बचने के लिए क्यूपर्टिनो दिग्गज ने यह कदम उठाया है। Apple के ताइवानी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron कथित तौर पर भारत में स्मार्टफोन के निर्माण के लिए कंपोनेंट प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। 2017 में, Apple ने आयात करों से बचने और देश में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत में अपने कुछ iPhone मॉडल का निर्माण शुरू किया। हालांकि, कंपनी ने अब तक केवल पुराने iPhone मॉडल का ही उत्पादन किया है।

The Information की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में कम से कम एक ऐप्पल आपूर्तिकर्ता को जुलाई से भारत में विस्ट्रॉन के लिए iPhone SE (2020) के लिए कंपोनेंट की शिपिंग शुरू करने के लिए कहा गया है। इस कदम से Apple को आयात टैक्स से बचने में मदद मिलेगी, नहीं तो कंपनी को देश में नए iPhone मॉडल को लाने के लिए भुगतान करना पड़ता है।

Honda की इन दो गाड़ियों पर जून महीने में मिल रहा है 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Apple और Wistron दोनों ने इस खबर पर फिलहाल किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

यह जानना महत्वपूर्ण है कि आईफोन एसई (2020) यूनिट्स जो वर्तमान में भारत में उपलब्ध हैं, वे चीन में निर्मित हैं। हालांकि, सरकार ने हाल ही में देश में मोबाइल फोन की घरेलू असेंबलिंग और मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए अपनी प्रोडक्शन-लिंक्ड इसेंटिव (PLI) योजना शुरू की है। Foxconn और Wistron समेत अन्य निर्माता, जो ऐप्पल को तैयार डिवाइस की आपूर्ति करते हैं, ने पहले ही अपने स्थानीय उत्पादन को बढ़ा दिया है।

iPhone SE (2020) के लॉन्च से पहले ही कुछ रिपोर्ट ने इसके भारत में निर्माण की खबरों की जानकारी दे दी थी। हालांकि Apple ने इसके लॉन्च के समय इस खबर को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।


  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • कमियां
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();