SBI में घर बैठे 4 मिनट में खुलवाएं बचत खाता, अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की नो टेंशन
SBI ने इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट (Insta Saving Bank Account) की सुविधा शुरू की है. यह आधार बेस्ड इंस्टैंट डिजिटल सेविंग्स अकाउंट है जिससे ग्राहक बैंक के इंटिग्रेटेड बैंकिंग और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म YONO के जरिए अकाउंट खोल सकता है.
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में बचत खाता (Saving Account) खुलवाना बेहद आसान हो गया है. इसके लिए न किसी कागजी कार्यवाही की जरूरत है, न ही बैंक की ब्रांच जाने की. यह काम घर बैठे सिर्फ 4 मिनट में किया जा सकता है. SBI ने इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट (Insta Saving Bank Account) की सुविधा शुरू की है. यह आधार बेस्ड इंस्टैंट डिजिटल सेविंग्स अकाउंट है जिससे ग्राहक बैंक के इंटिग्रेटेड बैंकिंग और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म YONO के जरिए अकाउंट खोल सकता है. SBI इंस्टा सेविंग्स बैंक अकाउंट धारकों को 24×7 बैंकिंग एक्सेस मिलता है. SBI इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट के सभी नए खाताधारकों को बुनियादी व्यक्तिगत RuPay ATM-cum-डेबिट कार्ड मिलेगा.
देश में मरीजों का आंकड़ा 4 लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड केस
SBI ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि अपने इंस्टा बचत खाते ( Insta Savings Account) को अपने घर में आराम से केवल 4 मिनट में खोलें. इसमें मिनिमम बैंलेंस नहीं होने पर बैंक कोई चार्ज भी नहीं वसूलेगा. एसबीआई इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर के पास सातों दिन 24 घंटे बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी.

Open your Insta Savings Account from the comfort of your home in just 4 minutes. Get started now: bit.ly/2AuIk9K#InstaSavingsAccount #YONOSBI #GharSeBanking
28 people are talking about this
ऐसे खोलें अकाउंट
एसबीआई इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट खोलने के लिए ग्राहकों को YONO ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद अपने पैन और आधार की डिटेल्स डालकर ओटीपी सब्मिट करना है और दूसरी डिटेल्स को भरना होगा. एसबीआई इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट धारकों के लिए नोमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है जो एसएमएस अलर्ट और SBI क्विक मिस्ड कॉल सर्विस के साथ किया जा सकता है. प्रक्रिया के एक बार पूरे होने पर अकाउंट धारक का खाता तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा और वह ट्रांजैक्शन शुरू कर सकता है. ग्राहक अपनी पूरी केवाइसी को पूरा करने के लिए एक साल के समय के भीतर करीबी बैंक शाखा में जा सकते हैं.